-
Advertisement
सुजानपुर में मंच से धूमल को याद कर रो पड़े अनुराग ठाकुर, पंडाल में बैठे लोग भी हुए भावुक
Last Updated on October 21, 2022 by sintu kumar
सुजानपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी शुक्रवार को बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह (BJP candidate Captain Ranjit Singh) ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन भरने के लिए उनके साथ केंद्रीय सूचना प्रसारण एंव खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद जब जनता को संबोधित किया जा रहा था। इस दौरान मंच पर अनुराग ठाकुर अपने पिता प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) को याद करते हुए भावुक हो गए एकाएक रो पड़े। उन्होंने अपना संबोधन भी नम आंखों से ही दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि धूमल प्रदेश के सीएम होने के साथ-साथ एक आम कार्यकर्ता भी हैं।
यह भी पढ़ें:उपचुनावों में दिखाया था बीजेपी को ट्रेलर, पिक्चर इन चुनावों में दिखाएंगेः अलका
उन्होंने एक आम कार्यकर्ता बनकर विधानसभा क्षेत्र में काम किये हैं। उन्हें जहां से चुनाव लडऩे के लिए कहा गया, वह लड़े। वर्तमान में भी वह आम कार्यकर्ता बनकर लोगों के बीच सक्रिय हैं और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी की जीत को लेकर काम करेंगे। अनुराग ठाकुर (Anurag Singh Thakur) के इस भावुक संदेश पर पंडाल में जनता भी रो पड़ी। अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सुजानपुर में कमल खिलाना है और पुरानी हार का बदला लेना है। इसलिए हर कार्यकर्ता धूमल जी को उम्मीदवार मान कर कार्य करे और सुजानपुर की सीट को भारी मतों से जीताकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालें।
उन्होंने कहा कि इस बार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत का आगाज होगा पूरे जिले की पांचों की पांचों सीटें बीजेपी जीतेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसके लिए अगले 20 दिन हर कार्यकर्ता बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में लग जाए। वहीं उन्होंने कहा कि धूमल जैसा नेता ना तो पहले कोई था, और ना ही आगे कोई होगा। इसलिए हर मोर्चे को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। पूर्व सैनिक अपने सैनिक उम्मीदवार को जिताने की कसम खाएं। युवा मोर्चाए महिला मोर्चाए मंडल पदाधिकारीए बीजेपी का एक.एक कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने में अहम योगदान दे।