-
Advertisement
अनुराग ने कहा, धर्मशाला मेरा दूसरा घर, राजनीतिक सफर में कांगड़ा का बड़ा योगदान
धर्मशाला । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि धर्मशाला मेरा दूसरा घर है, जब मैं राजनीति में नही था तब मेरा यहां ज़्यादा आना होता था। ज़िला कांगड़ा और धर्मशाला का मेरे राजनीतिक सफर (Political Journey) में बड़ा योगदान है, मेरा खेल से बहुत गहरा नाता है। यह बाद अनुराग ने धर्मशाला में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल का पीएम नरेंद्र मोदी ने विस्तार किया, जिसका परिचय तक विपक्षी दल एवं कांग्रेस ने संसद में नहीं होने दिया। विपक्षी दल नहीं चाहते थे कि संसद में कोई चर्चा होए वह चाहते थे को सेशन वाश आउट हो। उन्होंने कहा कि हर पीएम ने अपने मंत्रिमंडल का परिचय करवाया है, कांग्रेस (Congress) ने ऐसा नहीं होने दिया। यह इसलिए क्योंकि पीएम मोदी का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है, इस में हर वर्ग को स्थान दिया गया है और केंद्र सरकार ने 11 महिलाओं को मंत्रिमंडल में स्थान दिया।
ये भी पढ़ेः HPU में स्थापित होगी वीरभद्र सिंह पीठ, शोधार्थी करेंगे अध्ययन
अनुराग (Anurag Thakur) ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) पूरे देश भर में चल रही है, मैं मंत्री बनने के बाद हिमाचल आया तो इस यात्रा की शुरुआत हमने शिमला से की, यात्रा में हज़ारों लोग को आशीर्वाद हमें मिला है। उन्होंने कहा कि रोज़ जनता में यात्रा को लेकर जोश, समर्थन एक आशीर्वाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। मंडी में रात 12 बजे भी हज़ारों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। 20 अगस्त को 31 कार्यक्रम और 21अगस्त को 35 कार्यक्रम जनआशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत हुए हैं, प्रतिदिन 30 से 35 हज़ार लोगों से हमारा मिलना हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) की जन कल्याण नीतियां से सभी को लाभ हो रहा है। जब वो वापस जाएंगे तो मोदी जी को बताएं कि हिमाचल की जनता उनको कितना प्यार करती है। उन्होंने कहा धर्मशाला वीर भूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी है।हम यहां खेलों की सुविधा में विस्तार करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के साथ साथ हमारी प्राथमिकता हिमाचल की कला और संस्कृति भी है,हमारी सांस्कृतिक धरोहर को किस प्रकार से संजो कर रखना है ये हमारा संकल्प है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

