-
Advertisement
हिमाचल के डमटाल में हमलावरों ने युवक को मार दी गोली, मौके से फरार हुए आरोपी
Last Updated on July 24, 2022 by Vishal Rana
डमटाल। हिमाचल के पंजाब (Punjab) से सटे क्षेत्रों में क्राइम की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामले में कुछ हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। यह गोली आपसी रंजिश के चलते मारी बताई जा रही है। हादसा बीती देर रात को कांगड़ा (Kangra) जिला के डमटाल (Damtal) से पेश आया। इस गोली कांड में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अंकित की हत्या में परिवार के चार सदस्यों का हाथ, टुकड़ों में फेंका था शव
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को डमटाल थाना के तहत आते मोहटली रैंप में गोली कांड हुआ है। मोहटली रैंप में एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने एक युवक को गोली मार (Shoot) दी। इस गोली के लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विशाल निवासी मोहटली को अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पंजाब-हिमाचल के इंटर स्टेट बॉर्डर चक्की पुल के पास पठानकोट पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए वाहनों की गहनता से तलाशी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावर पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…