-
Advertisement
आस्ट्रेलिया के PM Morrison को भाया समोसा , बोले-Modi के साथ शेयर करना चाहता हूं
नई दिल्ली। हमारे देश के खान-पान का दुनियाभर में बोल-बाला है। कई विदेशी भी भारतीय व्यंजनो का जमकर लुत्फ उठाते हैं। समोसे की बात करें तो यह हर हिंदुस्तानी की पहली पसंद है।अब भारतीय समोसे के ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन (PM Scott Morrison)भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने समोसे का स्वाद चखते हुए खुद ये बातें शेयर कीं। उन्होंनेकहा कि समोसे को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ खाना चाहते हैं।ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को समोसे का लुत्फ बताते हुए ट्विटर हैंडल पर इसकी फोटो शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा कि वो इसे प्रधानमंत्री मोदी के साथ शेयर करना पसंद करेंगे। उन्होंने लिखा, ‘आम की चटनी के साथ संडे स्कॉमोसा, चटनी सहित! इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी मीटिंग वीडियो लिंक द्वारा होगी. ‘स्कॉमोसा’ शाकाहारी हैं, मैं इन्हें PM मोदी के साथ साझा करना पसंद करूंगा।
यह भी पढ़ें: रात भर भटकती रही गर्भवती महिला Hospital में नहीं किया Admit,ऑटो में गई जान
Connected by the Indian Ocean, united by the Indian Samosa!
Looks delicious, PM @ScottMorrisonMP!
Once we achieve a decisive victory against COVID-19, we will enjoy the Samosas together.
Looking forward to our video meet on the 4th. https://t.co/vbRLbVQuL1
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2020
इस फोटो में उन्होंने पीएम नरेंद मोदी को भी टैग किया और कहा कि वो इसे उनके साथ शेयर करना चाहेंगे। उन्होंने इसे ‘स्कॉमोसा’ नाम दिया है।
पीएम ने नरेंद्र मोदी ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘हिंद महासागर से जुड़े, भारतीय समोसे से एकजुट! देखने में स्वादिष्ट लगता है। जब हम COVID-19 के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर लेंगे, उसके बाद तब हम एक साथ समोसे का आनंद लेंगे। 4 तारीख को हमारी वीडियो मुलाकात का इंतजार है। ‘
जाहिर है पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन की 4 जून को वीडियो लिंक के जरिए बातचीत होने वाली है। ये दोनों नेता सैन्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।
