-
Advertisement
लाहुल स्पीति में हुआ हिमस्खलन, नदी पार कर ठोलंग पहुंचा, कई खेत मलबे में दबे
Last Updated on January 22, 2023 by saroj patrwal
केलांग। हिमाचल में भारी बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन (Avalanche ) शुरू हो गए हैं। ताजा हिमस्खलन लाहुल जिला में हुआ है। यहां शनिवार को पीर पंजाल की चोटी पर हिमखंड गिरा है। यह हिमखंड चंद्र भागा नदी (Chandra Bhaga River) को पार करते हुए ठोलंग गांव पर आ गिरा। हालांकि इस हिमखंड के गिरने से किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हिमस्खलन से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े:हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन पर पड़ा असर, कई मार्ग हुए अवरुद्ध, बढ़ी मुश्किलें
मिली जानकारी के अनुसार केलांग से 11 किमी दूर चन्द्रा-भागा नदी के ठीक ऊपर पीर पंजाल की चोटी से बर्फीला तूफान (Snow Storm) आया। इस हिमखंड के गिरने से गौशाल गांव के रोगलिंग स्थित कई खेत मलबे के नीचे दब गए। वहीं हिमखंड का बर्फीला बबंडर चन्द्रा-भागा नदी पार कर ठोलंग गांव तक पहुंच गया। हिमखंड खिसकने के अंदेशा को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन (Lahul Spiti Administration) पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है। डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि ताजा हिमपात के बाद पहाड़ों से एवलांच गिरने का खतरा बना हुआ है। इसलिए लोग आपात स्थिति में ही सफर को निकले।