-
Advertisement

Rohtang Marg पर राहनीनाला के पास हिमस्खलन, मढ़ी में सात घंटे तक फंसे रहे किसान-बागवान
मनाली। प्रदेश में मौसम खराब होने के कारण रोहतांग दर्रे से आने-जाने वाले लोगों की दिक्कत बढ़ गई हैं। मौसम बदलते ही रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं इसी के चलते रोहतांग मार्ग (Rohtang Marg) पर राहनीनाला के पास गुरुवार अलसुबह हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। मार्ग बंद होने के चलते लाहुल जा रहा किसानों और बागवानों का काफिला मढ़ी में करीब सात घंटे तक रुका रहा। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मनाली से गई 55 गाड़ियों को मढ़ी में ही रोक दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमस्खलन की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मढ़ी से राहनीनाला रवाना हुई। करीब सात घंटे बाद बीआरओ ने हिमखंड हटाकर सड़क बहाल की। सड़क बहाल होने के बाद प्रशासन ने काफिले को मढ़ी से आगे भेजा। हालांकि बर्फ़बारी का क्रम ऐसा ही रहा तो दर्रे में वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है। बीआरओ कमांडर उमा शंकर ने बताया कि सुबह के समय राहनीनाला में हिमस्खलन होने से रोहतांग मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे बहाल कर दिया गया है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। आज मनाली से बागवानों व किसानों का चौथा काफिला लाहुल रवाना हुआ है।