-
Advertisement
हिमाचल अलर्ट: पांच दिन होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अगल पांच दिन भारी बारिश (Heavy Rainfall) के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में सात से 11 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल अलर्ट: 10 जिलों में होगी भारी बारिश, नदी नालों से दूर रहने की सलाह
वहीं, हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में 13 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। आम जनता और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि जल स्तर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल अलर्ट: तीन दिन होगी भयंकर बारिश, नदी नालों से दूर रहने की सलाह
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.2, भुंतर 30.4, बिलासपुर 29.5, कांगड़ा 29.5, चंबा 28.3, सुंदरनगर 27.5, हमीरपुर 28.3, सोलन 28.5, धर्मशाला 28.6, केलांग 21.3, कल्पा 23.6, शिमला 22.6 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

