-
Advertisement
दुनिया के इस देश में हंसने-रोने पर लगा बैन, नियम तोड़ने पर मौत की सजा, यहां पढ़ें वजह
Last Updated on December 17, 2021 by saroj patrwal
प्योंगयांग। दुनिया भर में उत्तर कोरिया (North Korea) हमेशा चर्चा चर्चा में रहता है। चाहे वो किम जोंग उन (kim jong un) हो या उनके कायदे कानून। अब इस देश में दस दिन तक हंसने और मुस्कराने की मनाही है। इसके अलावा शराब पीने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है तो उसे मौत की सजा सुनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया में पूर्व नेता किम जोंग इल की दसवीं बरसी मनाई जा रही। इस दौरान पूरे देश शोक मनाएगा। आपको बता दें कि सरकारी अधिकारियों ने 11 दिनों तक किम जोंग इल (Kim Jong Il) के निधन की याद में लोगों को किसी भी तरह की खुशी न जाहिर करने के सख्त आदेश दिए हैं। किम जोंग इल ने उत्तर कोरिया पर 1994 से 2011 तक शासन किया। जानकारी के अनुसार किम जोंग इल की मृत्यु 17 दिसंबर को हुई थी, इसलिए इस दिन कोई भी सामान खरीदने के लिए बाजार (Market) नहीं जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक इतिहास (History) में जो लोग शोक के दौरान शराब (Wine) का सेवन करते या खुशी मनाते पाए गए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वैचारिक अपराधी के रूप में सजा दी गई।
यह भी पढ़ें: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को नम आंखों से विदाई ,छोटे भाई और बेटे ने दी मुखाग्नि
अधिकारी उन्हें पकड़कर ले गए और फिर वे दोबारा कभी नजर नहीं आए। रिपोर्ट के मुताबिक शोक के दौरान अगर किसी के परिवार में कोई निधन हो जाता है तब भी उसे तेजी से रोने की अनुमति नहीं होती और वे शव (Dead Body) को शोक खत्म होने के बाद ही बाहर लेकर जा सकते हैं। कहा जाता है कि इस दौरान लोग अपना जन्मदिन (Birthday) नहीं मना सकते। एक दूसरे सूत्र ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को लोगों पर लगातार नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पर्याप्त दुखी हैं। उत्तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग इल की मौत 17 दिसंबर 2011 को 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक (Heart Attack) से हो गई थी। उन्होंने 17 साल देश पर शासन किया। उत्तर कोरिया में हर साल यह शोक मनाया जाता है, जो 10 दिनों का होता है, लेकिन इस बार उनकी मौत के 10 साल पूरे होने पर यह 11 दिनों का होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group