-
Advertisement

कसौली कोर्ट में हुई सुनवाई, नहीं पहुंची R#ape विक्टिम, दोबारा भेजा जाएगा समन, 12 मार्च को सुनवाई
Baroli-Rocky Gang Rape Case : कसौली। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष (Haryana BJP President) मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Baroli) और सिंगर रॉकी मित्तल (Singer Rocky Mittal) के गैंगरे#प केस (Gangr#ape Case) में आज कसौली की कोर्ट (Kasauli Court) में सुनवाई हुई। लेकिन रे#प विक्टिम (R#ape Victim) आज कोर्ट में पेश नहीं हुई इसके चलते अब अगली सुनवाई 12 मार्च को तय हुई है।
कोर्ट क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला करेगी
कोर्ट ने पिछली सुनवाई 18 फरवरी को हुई थी, जिसमें रेप विक्टिम R#ape Victim) को समन भेजकर आज कोर्ट में पेश होने को कहा था। मगर पीड़िता को समन ही रिसीव नहीं हो पाया। इसलिए कोर्ट ने आज महिला के दूसरे एड्रेस पर समन दोबारा भेजने को कहा है। अब अगली सुनवाई में पीड़ित महिला के बयान कलमबद्ध होंगे। इसके आधार पर कोर्ट क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला करेगी। उधर, हिमाचल पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट से पहले ही पंचकूला में रेप पीड़िता, उसकी सहेली और उसके बॉस सोनीपत के भाजपा नेता अमित बिंदल के खिलाफ हनीट्रैप की FIR दर्ज की जा चुकी है। इसके बाद पीड़ित महिला को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
ये है पूरा मामला
सोलन जिला के कसौली पुलिस थाना (Kasauli Police Station) में हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला( Rape case) दर्ज किया गया था। हरियाणा की रहने वाली महिला ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली (BJP State President Mohan Lal Badoli)के साथ सिंगर रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि रॉकी मित्तल ने उसे एक्ट्रेस बनाने का और बड़ौली ने सरकारी नौकरी( Govt Job) दिलाने का झांसा दिया और 7 जुलाई 2023 को उसके साथ गलत काम किया गया। पुलिस( Police) ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहनलाल बडौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ धारा 376-डी और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। FIR होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने 18 लोगों के बयान दर्ज किए। जिस होटल में रेप होने के आरोप लगाए गए, वहां से भी सबूत जुटाने के प्रयास किए। मगर पुलिस साक्ष्य नहीं जुटा पाई, क्योंकि महिला ने रेप के आरोप डेढ़ साल की देरी से लगाए हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel