-
Advertisement
भारत- पाक तनाव के बीच राज्यपाल शुक्ल बुलाई सर्वधर्म सद्भाव बैठक , सीएम-अधिकारी व धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि पहुंचे
Governor Shiv Pratap Shukla: भारत-पाक में तनाव के बीच हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सर्वधर्म सद्भाव बैठक बुलाई। राजभवन में हुई सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी डॉ अतुल वर्मा , सेना के अधिकारी व सभी धर्मों से जुड़े लोग शामिल हुए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर बेस सिस्टम और आतंक के गढ़ नष्ट किया है।मगर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने पाकिस्तान के इस कृत्य की निंदा की।
गृह मंत्रालय के आदेशों पर बुलाई थी बैठक
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, इसमें सभी प्रदेशवासियों से संकट की इस घड़ी में एकजुट होकर सेना का साथ देने और किसी भी प्रकार का पैनिक न करने की अपील की। राज्यपाल ने सभी धार्मिक नेताओं और समुदायों से सामूहिक रूप से पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे विभाजनकारी प्रचार की निंदा करने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं कर सकती है और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से देश की अखंडता को मजबूत किया जाना चाहिए।
भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर पूरे देश को विश्वास
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा देश की विविधतापूर्ण अखंडता पर जब-जब संकट आया है तब भारत के नागरिक संप्रभुता बनाए रखने लिए बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की धार्मिक विविधता और एकता की समृद्ध विरासत की ताकत भारत को और अधिक मजबूत राष्ट्र बनाती है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इस संकट की घड़ी में पूरा देश और विपक्ष भी केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर पूरे देश को विश्वास है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न कर, सतर्क रहने को कहा। उन्होंने भारतीय मूल्यों का स्मरण करवाते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया है, जो देश की शांति और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का आग्रह किया।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

