-
Advertisement

MS Dhoni के IPL संन्यास से पहले आया बड़ा अपडेट, इलाज के लिए जाएंगे लंदन!
MS Dhoni Injury Update: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके ने आखिरी लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला और उसमें टीम हार गई। ये सिर्फ तीसरा मौका है जब सीएसके की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। हार के बाद से ही धोनी के संन्यास (Retirement of Dhoni) की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि यह सीजन एमएस धोनी का आखिरी सीजन था। संन्यास की खबरों के बीच धोनी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि धोनी लंदन (London) जा सकते हैं।
यह भी पढ़े:भारत की दीप्ति जीवनजी ने रचा इतिहास, दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना जीता गोल्ड
दरअसल, एमएस धोनी आईपीएल 2024 के शुरुआती दौर में ही चोटिल (Injured) हो गए थे। पूरे सीजन में उन्हे चोट से जूझते देखा गया। मसल टियर से परेशान होने के बावजूद भी उन्होंने खेलना बंद नहीं किया। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी चोट के इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि धोनी इलाज के बाद ही आईपीएल से संन्यास को लेकर फैसला करेंगे। हालांकि अभी तक संन्यास को लेकर थाला की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
MS Dhoni in Ranchi 💛 pic.twitter.com/gNHE0fiQyf
— 🎰 (@StanMSD) May 20, 2024
धोनी ने बाइक पर की रांची की सैर
वहीं, दूसरी ओर एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रांची (Ranchi) की सड़कों पर बाइक पर सैर करते देखा जा सकता है। वीडियो में धोनी बाइक पर हैलमेट लगाए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान धोनी हाफ टी-शर्ट में नज़र आए और उन्होंने हाथ में घड़ी पहन रखी है।