कांगड़ा के बनखंडी में बनेगा हिमाचल का सबसे बड़ा ‘जू’, बनाई जा रही डीपीआर

ज़ू के लिए बनखंडी में 192 हेक्टेयर भूमि का किया चयन

कांगड़ा के बनखंडी में बनेगा हिमाचल का सबसे बड़ा ‘जू’, बनाई जा रही डीपीआर

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल के कांगड़ा जिला (Kangra District) में प्रदेश का सबसे बड़ा जू (Zoo) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह जू कांगड़ा के बनखंडी में बनेगा। इस पर अढाई सौ करोड़ रुपए की अनुमानित लागत का अंदाजा लगाया गया है। ज़ू के लिए बनखंडी में भूमि चयन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसका क्षेत्रफल 192 हेक्टेयर है, जबकि बड़े ज़ू के लिए 75 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होती है। पीसीसीएफ वन्य प्राणी राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल में स्माल और मिनी ज़ू है। यदि कुफरी की ही बात करें तो कुफरी का ज़ू 16 हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। प्रदेश के सबसे बड़े जू के लिए डीपीआर (DPR) बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं और 10 फरवरी को आवेदकों के साथ बैठक रखी गई है। इसके बाद डीपीआर बनाकर केंद्र जू प्राधिकरण को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश को जल्द ही सबसे बड़ा ज़ू मिल जाएगा। इस ज़ू के बनने से हिमाचल के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | latest news | DPR | bankhandi | PCCF Wildlife | Biggest Zoo of Himachal | Built in kangra district | land Selection
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है