-
Advertisement
बेटी देवी को साड़ी पहनाकर बिपाशा ने यूं कराया मां दुर्गा से परिचय
मुंबई। इस नवरात्रि पर दुर्गा पूजा (Durga Puja) के दौरान बॉलीवुड (Bollywood) की कई नामी हस्तियों के वीडियोज वायरल (Viral Video) हैं। लेकिन उनमें बिपाशा बसु का वीडियो सबसे अलग है। वह अपनी 11 महीने की बेटी देवी के साथ पंडाल में पहुंचीं। बिपाशा ने अपनी बेटी देवी को साड़ी पहनाया हुआ था। बिपाशा जिस तरह से अपनी बेटी का मां दुर्गा से परिचय करवा रही हैं, उसे देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
देवी को दिखाए गणपति बप्पा
पति करण ग्रोवर के साथ दुर्गा पूजा में पहुंचीं बिपाशा बसु ने ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी और बेटी को भी साड़ी (Daughter Wore Sari) पहना रखी थी। बिपाशा की बेटी नवंबर में एक साल की होगी। मां दुर्गा की प्रतिमा के पास पहुंचकर बिपाशा ने बेटी को मां दुर्गा से परिचय (Introduction) करवाने के साथ ही लॉयन (Lion) और गणपति बप्पा (Lord Ganesh) दिखाए।
यह भी पढ़े:‘अपूर्वा‘ से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक आउट, खौफनाक अंदाज में आईं नज़र
लोगों ने बरसाया प्यार
वीडियो पर एक ने कमेंट किया है, जिस तरह से आप उसे सिखा रही हैं वह बहुत प्यारा है। एक और कमेंट है, बहुत प्यारा वीडियो है, मां दुर्गा आपको स्वास्थ्य और खुशियां दें। बिपाशा की एक फैन ने लिखा है कि अपने धर्म, परंपराओं (Religion And Hindu Tradition) और हिंदुत्व की उत्पत्ति के बारे में बताना बहुत प्रेरणादायी है। एक कमेंट है, ओह माई गॉड उसने वाकई में साड़ी पहन रखी है। कई लोगों ने देवी को प्यार दिया है और लिखा है कि देवी खुद देवी के दर्शन कर रही है। लोगों ने तारीफ की है कि बिपाशा बेटी को कितनी अच्छी तरह मोबाइल या गैजेट के बजाय पंडाल में लाकर सिखा रही हैं।
