बीजेपी ने नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए कसी कमर, सुखराम चौधरी को कमान

बीजेपी ने नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए कसी कमर, सुखराम चौधरी को कमान

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला नगर निगम के आगामी चुनावों को मद्देनजर चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर चुनाव प्रभारी की कमान पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी को सौंपी गई। चुनाव प्रबंधन समिति कुल 19 सदस्यों की है , इसमें प्रभारी सुखराम चौधरी को बनाया है।


सदस्य निगम चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे

इसके अलावा सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला शिमला की प्रभारी डेजी ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, पूर्व शिमला जिला अध्यक्ष रवि मेहता, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, कसुंपटी से विजय ज्योति सेन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, जिला अध्यक्ष महासू अरुण फालटा, मंडल अध्यक्ष शिमला शहरी राजेश शारदा, मंडल अध्यक्ष कसुंपटी जितेंद्र भोटका, मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण दिनेश ठाकुर कार्य करेंगे।

bjp

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य निगम चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़े:धूमल और जयराम ने कोसी सुक्खू सरकार, बोले- संस्थान बीजेपी के लिए नहीं जनता की सुविधा को खोले

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | BJP | Himachal BJP | Shimla Municipal Corporation elections | Election Management Committee
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है