-
Advertisement
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में मंथन, नड्डा बोले- कांग्रेस और कामरेड लड़ रहे इकट्ठे चुनाव
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश बीजेपी के कोर कमेटी (Bjp Core Committee) की बैठक सर्किट हाउस सोमवार देर शाम हमीरपुर में शुरू हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता खुद को खुशनसीब समझें कि वे देश में विचारमुक्त पार्टी बीजेपी के सदस्य हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस और कामरेड आज इकट्ठे चुनाव लड रहे हैं। विचारों की शून्यता पार्टियों को कहां लेकर आ गई है। पूरे देश में बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने 9 साल में देश में अभूतपूर्व विकास किया है।

नड्डा ने कहा कि मटौर का फोरलेन बनने से हिमाचल को बहुत फायदा मिलेगा और विकास अब ज्यादा होगा। इससे पहले नडडा के हमीरपुर सर्किट हाउस (Hamirpur Circuit House) में पहुंचने पर केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के तुरंत बाद जेपी नडडा (JP Nadda) ने पूर्व सीएम धूमल (Prem Kumar Dhumal) से बंद कमरे में मुलाकात की और प्रदेश के राजनीतिक परिदृदश्य पर चर्चा की।

बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और हर्ष महाजन उपस्थित रहे।
