-
Advertisement
शिमला के ढली टनल का क्रेडिट लेने को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसी बीजेपी
संजू/शिमला। शिमला में ढली टनल (Dhali Tunnel) के निर्माण का क्रेडिट लेने को लेकर बीजेपी ने सुक्खू सरकार पर निशाना लगाया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा ने मंगलवार को कहा कि ढली टनल बनवाने का काम पिछली जयराम सरकार (Previous Jairam Govt) ने किया। पैसा केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन (Smart City Mission) का लगा, लेकिन टनल का क्रेडिट सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ले गए। असल में सोमवार को संजौली-ढली टनल का लोकार्पण करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा था कि पिछली सरकार के कार्यकाल में टनल का काम कछुए की गति से चला। कांग्रेस सरकार ने काम को गति दी। उन्होंने टनल को कांग्रेस सरकार की उपलब्धि करार दिया था।
टनल का ब्रेकथ्रू पिछली सरकार में हुआ
बीजेपी विधायक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा ने कहा कि देश में यह पहली टनल है जो इतनी तेजी से बनकर तैयार हुई। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने ही टनल के दोनों छोरों को मिलाने (Break Through) का काम किया। केंद्र हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार की मदद कर रहा है। टनल निर्माण भी केंद्र के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हुआ।
यह भी पढ़े:संजय का आरोपः दवा निर्माण में हो रहा नकली और घटिया सामग्री का उपयोग; सीएम खामोश
आईपीएच को पैसा मिलना बंद हो जाए तो?
प्रदेश में सड़कों का निर्माण केंद्र के पैसे से हो रहा है। अगर जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अंतर्गत प्रदेश सरकार को पैसा मिलना बंद आज हो जाए तो IPH विभाग में ताले लगाने की नौबत आ जाएगी। बलवीर वर्मा ने कहा कि पिछले 50 साल में शिमला में कोई काम नहीं हुआ। अगर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंदर शिमला में केंद्र की मदद नहीं मिलती तो कोई विकास नहीं होता। कांग्रेस ने तो शिमला में एक गैंती लगाने का भी काम नहीं किया। यह तो नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण का विकास संभव हो सका है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

