-
Advertisement
ऊना: बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, खुलेंगे मोदी टी-स्टॉल
सुनैना जसवाल/ऊना। आगामी लोकसभा चुनाव भले ही अभी पांच महीने दूर है, लेकिन बीजेपी (BJP) ने अभी से चुनाव की तैयारी (Election Preparation) शुरू कर दी है। ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालय दीप कमल में बीजेपी के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में कुटलैहड़ मंडल बीजेपी के कार्यकर्ताओं की लंबी बैठक चली। इसमें चुनाव के मुद्दे तय किए गए। यह भी बताया गया कि पार्टी जगह-जगह मोदी टी-स्टॉल (Modi Tea Stalls) खोलेगी, जहां से चुनाव की गतिविधियां (Election Activities) संचालित होंगी।
बैठक में पार्टी के तमाम मोर्चे और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ आम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी ने जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने के लिए मंडल स्तर की बैठकें शुरू कर दी हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि चुनावी तैयारियों के रूप में पार्टी कार्यकर्ता मोदी टी स्टॉल स्थापित करेंगे, जिसमें लोकसभा चुनाव की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।
जनता लेगी हिसाब
उन्होंने राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार (Himachal Congress Govt) पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल रही है। कोई भी गारंटी (Guarantee) पूरी नहीं हुई। युवाओं के साथ विशेष रूप से रोजगार देने के नाम पर धोखा किया गया। लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार से हर झूठे वादे का हिसाब लेने वाली है।

