-
Advertisement
पति-पत्नी पर जानलेवा हमला: सीएम जयराम दौरे से कुछ घंटे पहले मुख्य आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) में कोर्ट परिसर में पैसों के लेन देन को लेकर हुई मारपीट मामले (Beating Case) के बाद पूर्व प्रधान पति पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता सहित दो को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बीते रोज ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी सहित दो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। घटनाक्रम का मुख्य आरोपी खीमी राम जो बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी है, को आज कुल्लू के न्यूली के थरमान गांव से पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। बता दें कि शनिवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) कुल्लू दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए यह मामला और भी गंभीर हो गया था। सीएम दौरे के कुछ घंटे पहले ही मुख्य आरोपी खीमी राम का गिरफ्तार होना इत्तफाक है या नहींए यह तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति-पत्नी पर जानलेवा हमला, पुलिस ने धरे 3 आरोपी, बीजेपी नेता अब भी फरार
मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू (SP Kullu) गरुदेव शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में फरार दो आरोपियों की पुलिस जगह.जगह पर तलाश कर रही थी। इसमें मुख्य आरोपी खीमी राम उर्फ सिद्धू भी शामिल था। भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक रेस्टोरेंट में खाना खाने बैठे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने छापा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। वहीं घटना में अन्य आरोपियों के संलिप्त होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे से 3 आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।
क्या था मामला
बता दें कि मंगलवार को कुल्लू के कोर्ट परिसर में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट का एक वीडियो (Video) वायरल हुआ था। जिसमें पूर्व प्रधान पति.पत्नी व बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी के बीच मारपीट हुई थी। मामला यहीं तक नहीं रुकाए बल्कि इसके अगले ही दिन पति.पत्नी पर एक जानलेवा हमला हुआ। जिसमें उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया गया। हमले के बाद जख्मी महिला के पति का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा थाए जिन्हें अब गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाए की यह हमला बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी द्वारा कराया गया है। जिसके बाद मामले ने काफी तुल पकड़ लिया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

