-
Advertisement
#Chamba: भरमौर थाने में युवक से मारपीट मामले में दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
चंबा। पुलिस थाना भरमौर (Bharmour Police Station) में एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट का मामला दो पुलिस कर्मियों भारी पड़ गया है। उन्हें इसका खामियाजा सस्पेंड (Suspend) होकर चुकाना पड़ा है। पुलिस विभाग चंबा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि बीते दो दिन पूर्व भरमौर थाने में एक युवक को बुरी तरह से पीटा गया था, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक चंबा के पास की गई थी। उन्होंने संज्ञान लेते हुए डीएसपी चंबा (DSP Chamba) को जांच का जिम्मा सौंपा। इसी घटनाक्रम की गहनता से जांच करने के उपरांत दो पुलिस कर्मियों को दोषी पाया गया।शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक (SP) को सौपी शिकायत के मुताबिक थाना भरमौर में किसी विषय पर शिकायत मिलने पर उसे एक प्रतिवादी के तौर पर थाना भरमौर में बुलाया गया था। शिकायत पर कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं में दो तीन स्थानीय लोगों ने पुलिस की उपस्थिति में थाने में उससे मारपीट की। इतना ही नहीं थाना भरमौर के कुछ पुलिस कर्मचारियों ने भी वादियों का साथ दिया और उसका बचाव ना किया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



