-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: बीजेपी नेता त्रिलोक कपूर ने कहा- कांग्रेस ने प्रचार के लिए राष्ट्र विरोधियों को लाई
Last Updated on October 10, 2021 by Deepak
धर्मशाला। कांग्रेस (Congress) द्वारा उपचुनाव (By Election) के लिए बनाई गई स्टार प्रचारकों बारे प्रदेश बीजेपी महामंत्री त्रिलोक कपूर (Trilok Kapoor) ने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि दम है तो कांग्रेस प्रदेश में पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और कन्हैया कुमार के कार्यक्रम करके दिखाए। रविवार को प्रेसवार्ता में त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है, यहां के जवानों ने देश के लिए बलिदान दिए हैं। वे सरहदों की रक्षा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: डॉ राजन सुशांत बोले- विकास के नाम पर बीजेपी को एक वोट नहीं मिलेगा
पाकिस्तान के दोस्त सिद्धू को हिमाचल बुला रही कांग्रेस
त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जिन स्टार प्रचारकों को हिमाचल में भेजा जा रहा है, वो प्रदेश की जनता को खल रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू जोकि पाकिस्तान जाकर आर्मी चीफ से गले मिल चुके हैं। पंजाब की सरकार के मंत्री होते हुए, जिनका सीएम ने भी कड़ा विरोध किया था। दुश्मन देश पाकिस्तान के दोस्त सिद्दू को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है।
वहीं, दूसरी ओर कन्हैया कुमार कांग्रेस के प्रचारक हैं, जो कि पहले कहते थे कि मैं कम्युनिस्ट हूं, अब कांग्रेस में आ गए। भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे जेएनयू में कन्हैया कुमार लगा चुके हैं। बीजेपी ने मंडी संसदीय क्षेत्र से कारगिल के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। परिवारवाद पर त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने परिवार के लोगों को ही चुनावी मैदान पर उतारा है। जिसमें तीन कांग्रेस परिवार से है, ये पार्टी कार्यकर्ताओं की नहीं हो सकती है। उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page