-
Advertisement
हिमाचल: BJP संगठन मंत्री ने APRO काजा को बोले अपशब्द, सोशल मीडिया पर नोक-झोंक
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के सगंठन मंत्री पवन राणा पर एक सरकारी कर्मचारी को धमकाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में युवा कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट यदोपति ठाकुर ने सरकार का घेराव करते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी के संगठन मंत्री एक सरकारी कर्मचारी को धमका रहे हैं। वहीं, इस संबंध में उन्होंने कुछ ट्वीट भी शेयर किए हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के स्पीति के काजा में अजय बन्याल एपीआरओ के पद पर तैनात हैं और वह इलाके से जुड़ी अपडेट व सरकार की नीतियां भी साझा करते रहते हैं। इसके अलावा वह ट्विटर के जरिये भी लगातार हिमाचल और राजनीति से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। वहीं, बीजेपी के संगठन मंत्री को ने ट्विटर पर अजय को धमकी भरे लहजे में कई रिट्वीट किए।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले: मनोरंजन के साथ शिक्षा और ज्ञान की जानकारी भी देगा रेडियो ऑरेंज
अजय बन्याल ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि लोग कुर्सी का फायदा उठाकर कुचलने में महानता समझते हैं, लेकिन उन्हें वक्त ही कुचल देता है। जिसके जवाब में पवन राणा ने एक कुत्ते और शेर की फोटो साझा करते हुए लिखा कि तेरे को भी इस कुत्ते की तरह गलतफहमी है। इसी तरह एक और ट्वीट में पवन राणा ने लिखा कि मैं कुछ बोलता नहीं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ जानता नहीं हूं, तेरी सारी करतूतें पता हैं। इसके अलावा भी पवन राणा ने कई ट्वीट्स पर बन्याल को धमकी भरे जवाब दिए हैं। वहीं, अब कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


