बीजेपी MLA डॉ जनकराज ने सरकार से मांगी निशुल्क प्रैक्टिस की अनुमति, सीएम को लिखा पत्र

कहा अपने अनुभव का लोगों को देना चाहते हैं लाभ, न्यूरो सर्जरी के मरीजों को देंगे सेवाएं

बीजेपी MLA डॉ जनकराज ने सरकार से मांगी निशुल्क प्रैक्टिस की अनुमति, सीएम को लिखा पत्र

- Advertisement -

चंबा। जिला चंबा (Chamba) की भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए डॉक्टर जनक राज ने सरकार से निशुल्क सरकारी अस्पतालों में सेवाएं (Free Services in Govt Hospitals) देने की अनुमति मांगी है। इसको लेकर डॉक्टर जनक राज ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र भी लिखा है। अपने पत्र में विधायक जनक राज ने कहा है कि वे बिना किसी वेतन भत्ते के न्यूरो सर्जरी (Neuro Surgery) के मरीजों को सेवाएं देना चाहते हैं। डॉ जनक राज ने कहा कि उन्होंने काफी लंबे समय तक प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी है और अब वह राजनीति में उतरे और भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। ऐसे में जो उनका अनुभव है वह उसका प्रयोग कर लोगों के हित के लिए अस्पतालों में अपनी सेवाएं जारी रखना चाहते हैं।


यह भी पढ़ें- हमीरपुर: दंदवीं पंचायत में कार्यरत तकनीकी सहायक व सचिव की कार्यप्रणाली से पंचायत प्रतिनिधि खफा

वह सरकार से बिना पैसे लिए मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। सरकार जो उचित समझे मेडिकल कॉलेज चंबा या टांडा मेडिकल कॉलेज में ये सेवाएं देने के लिए उन्हें अनुमति दे सकती है। उन्होंने कहा कि इस को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) को पत्र लिखा है और यदि उन्हें अनुमति मिलती है तो वह निशुल्क तौर पर अपनी सेवाएं अस्पतालों में देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों (Private Hospital) से भी उन्हें ऑफर आ रहे हैए लेकिन उनके पास जो अनुभव है वे प्रदेश की जरूरतमंद लोगों के लिए करना चाहते है।

विधानसभा चुनाव में ठाकुर सिंह भरमौरी को हराया

बता दे बीजेपी MLA डॉ जनकराज (BJP MLA Dr. Janak Raj) न्यूरो सर्जरी में स्पेशलिस्ट हैं और आईजीएमसी (IGMC) में कई सर्जरी कर चुके हैं। पूर्व जयराम सरकार के दौरान आईजीएमसी में चिकित्सा अधीक्षक का पद भी डॉ जनक राज संभाल चुके हैं। जनकराज 20 सालो से स्वस्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं दे चुके है। विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था। राज्य सरकार ने 19 अक्तूबर, 2022 को इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से यह विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए। डॉ जनक राज ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी (Thakur Singh Bharmouri) को हराया था।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | dr janak raj | CM Sukhwinder Singh Sukhu | sukhu govt | Sought Permission | IGMC | Free Practice | Himachal Govt. | Himachal News | latest news | BJP MLA | Private Hospital
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है