-
Advertisement
तिरंगे को उल्टा पकड़े बीजेपी कार्यकर्ताः भड़की कांग्रेस, मामला दर्ज करने की मांग
हरिपुरधार। जिला सिरमौर के तहत रेणुका जी में बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर जुबानी हमला किया है। यहां तक कि कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने की मांग कर डाली है। तिरंगे के अपमान संबंधी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने रेणुकाजी भाजयुमो द्वारा संगड़ाह से दो सड़का तक निकाली तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान को लेकर कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर तिरंगा उल्टा पकड़ा है।
यह भी पढ़ें- प्रतिभा सिंह की मांग, हिमाचल में बारिश से प्रभावितों को मिले फोरी राहत

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को घुटने के पास बाइकों में बांधा है और तिरंगा उनके जूते को छूता नजर आ रहा है। जहां बीजेपी के पूर्व विधायक समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

ओपी ठाकुर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की है। ओपी ठाकुर ने कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ जो अपमानजनक व्यवहार किया है वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

