-
Advertisement
कमरे से 26 लड़कियों की लाशें बरामद, ऐसे देता था वारदात को अंजाम
लोगों के अजीब शौक (Hobby) के बारे में आपने सुना और पढ़ा होगा, लेकिन कई बार कुछ लोगों के ऐसे शौक होते हैं कि दूसरों के होश ही उड़ जाते हैं। हम आपको एक ऐसे इतिहासकार (Historian) के बारे में बनाते जा रहे, जिसे लाशें इक्ट्ठा करने का शौक है, इसे शौक तो नहीं पर सनक जरूर कह सकते हैं। यह इतिहासकार रूस का है। इसे मरी लड़कियों की लाशें रखना पसंद था। उसे दस साल पहले पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया था। दुनिया (World) में ऐसे ही कुछ लोग हैं, जिनकी हरकतें सभी को अचंभित करती हैं। अब इस इतिहासकार ने शादी (Marriage) करने की इच्छा को प्रकट किया है और इसके लिए आजादी की मांग की है।
यह भी पढ़ें: मरे हुए व्यक्ति का मांस और सूप पीते हैं इस जनजाति के लोग, यह है वजह
कमरे में सजाकर रखीं थी लाशें
रूसी शहर निज़नी नोवगोरोड (Russian city Nizhny Novgorod) का रहने वाला इस सनकी इतिहासकार का नाम अनातोली मोस्कविन (Anatoly Moskvin) है। वर्तमान में इसकी उम्र 55 वर्ष है और इसे 10 साल पहले इसकी सनक के कारण गिरफ्तार किया गया था। इस शख्स ने अपनी शादी के लिए अदालत (Court) से छुट्टी मांगी है, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अनातोली मोस्कविन को वर्ष 2011 में गिरफ्तार किया गया था, जब ये सामने आया था कि उसने कब्रिस्तान (Cemetery) से तीन से 12 साल की उम्र की लड़कियों की लाशें निकाली थीं। इन लड़कियों के शवों को ये सनकी इतिहासकार अपने घर ले जाता था और उन्हें सजाकर रखता था। इस अपराधी के घर से पुलिस ने एक-दो नहीं, बल्कि 26 लड़कियों के शव बरामद किया था।
ममी बनाकर रखी थीं लाशें, पुलिस ने जारी किया था वीडियो
तब पुलिस ने इससे जुड़ा एक वीडियो (Video) भी जारी किया था और इस अपराधी के खिलाफ रूस पैनल कोड के अनुच्छेद 244 (Article 244 of the Russia Panel Code) के तहत कब्र और शवों की अपवित्रता के लिए दोषी करार दिया था। हालांकि, इसके बाद मई, 2012 में इस इतिहासकार अनातोली मोस्कविन मानसिक रूप से बीमार घोषित किया गया, जिस कारण इसे मेंटल क्लिनिक में इलाज के लिए भेज दिया गया था। अब ये व्यक्ति चाहता है कि अदालत उसे आजादी दे, ताकि ये शादी कर सके।
इस मामले पर मोस्कविन के वकीलों का कहना है कि नौ साल के इलाज के बाद ठीक हो गया है और वह मास्को जाकर शादी करना चाहता है। वकील ने कहा कि मोस्कविन ने बाहर आकर एक किताब लिखने और शिक्षक के रूप में नौकरी के लिए योजना बनाई है। मोस्कविन को 13 भाषाएँ आती हैं, जिसका लाभ वो उठाना चाहता है। बता दें कि ये व्यक्ति कभी मशहूर इतिहासकार हुआ करता था, परंतु अपनी सनक के कारण इसने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी। ये मृत लड़कियों के शवों को अपने घर में ममी बनाकर सजाता था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
