-
Advertisement
मंडीः भ्यूली पुल से कूदे व्यक्ति का शव बरामद, लड़ाई- झगड़े के बाद लगाई थी छलांग
Last Updated on March 18, 2022 by sintu kumar
मंडी। शहर के भ्यूली पुल से ब्यास नदी में कूदे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान राजकुमार( 50) पुत्र रतन चंद निवासी रामनगर मंडी के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस मामले में मंडी शहर के ही रहने वाले 6 अधेड़ आयु के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी प्रोविजन मंडी विवेक चाहल ने की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर 6 लोगों को हिरासत में लिया है इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विवेक ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते कल शाम को भी पुलिस ने ब्यास नदी में शव को ढूंढने के लिए अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। जबकि शुक्रवार सुबह के समय ही पुलिस ने शव को पानी में तलाश कर बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हादसाः मैड़ी मेले में सिलेंडर फटा, एक की मौत, तीन घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मंडी में होली का उत्सव की धूम रही। इस दौरान अधिकतर लोग रंगों के त्योहार के चलते मदमस्त रहे। इसी दौरान दोपहर के वक्त मंडी शहर में कुछ लोगों के साथ रामकुमार का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने शाम के समय राजकुमार को शहर में दौड़ाया। माना जा रहा है कि जब बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो हो सकता है राजकुमार ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। जिसके कारण राजकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।