-
Advertisement
सलमान खान के फिर मिली जान से मारने की धमकी, मौत का दिन भी बताया !
Last Updated on April 11, 2023 by saroj patrwal
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। रॉकी भाई नाम के कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा कि वो सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को मारेगा। कॉलर ने कहा कि वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल को रात 9 बजे आया। धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सलमान खान ने नई बुलैटफ्रूट गाड़ी खरीदी है कुछ दिनों पहले
बीते दिनों से सलमान खान को एक के बाद एक करके जान से मारने की धमकियां मिली हैं। बीते महीने एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भी मिला था। जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस बीच सलमान खान ने नई बुलैटफ्रूट गाड़ी खरीदी है, जो कि विदेश से इंपोर्ट हुई है। सलमान की सुरक्षा को लेकर बीते महीने से ही लगातार पुलिस सतर्कता बरत रही है। लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी भरे ईमेल के बाद उनके निवास गैलेग्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस धमकी को ध्यान में रखते हुए उनके फैंस को भी इन दिनों उनके घर के आसपास खड़े नहीं होने दिया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group