-
Advertisement
मनचले की फ्रेंडशिप ठुकराई तो घर से उठाने की दी धमकी, Lady Singham ने लगाई अक्ल ठिकाने
जींद। हरियाणा के जींद में लड़कियों को परेशान करने वाले मनचले की पलिस द्वारा धुनाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने मनचले को पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है। दरअसल यह मनचला छात्राओं के साथ एक बस में सवार हुआ था। बस में यह युवक कॉलेज छात्राओं को परेशान करने लगा। यही नहीं, इसने छात्राओं को फ्रेंडशिप का ऑफर भी दे दिया।
यह भी पढ़ें: #Curfew में बाहर निकलने का चढ़ा ऐसा बुखार, पति के गले में पट्टा डाल निकल पड़ी महिला
छात्राओं ने जब फ्रेंडशिप का ऑफर ठुकरा दिया तो उसने छात्राओं को घर से उठा लेने की धमकी भी दे दी। यह मनचला यही नहीं रुका। छात्राओं का पीछा करते हुए युवक कॉलेज तक पहुंच गया। इसके बाद छात्राओं ने सारी घटना की जानकारी कॉलेज सिक्योरिटी और स्टाफ को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दुर्गा शक्ति पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सरोज देवी मौके पर पहुंची।

सब-इंस्पेक्टर ने छात्राओं के सामने ही मजनू की जमकर धुनाई कर दी। युवक रूपगढ़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी को सिविल पुलिस लाइन के हवाले कर दिया गया है। उधर, लेडी सिंघम सरोज देवी ने बताया कि जब तक वो यहां तैनात हैं लड़कियों को तंग होने नहीं देंगी। उधर, बताया जा रहा है कि लड़का नशे की हालत में था। घटना के बाद कॉलेज की छात्राएं सहमी हुई हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

