-
Advertisement
पतलीकूहल में Parapit से टकराकर सड़क पर गिरी Bike, एक की मौत, दूसरा गंभीर
कुल्लू। जिला कुल्लू के पतलीकूहल में सड़क हादसा पेश आया जिसमें एक युवक की मौत (Death) हो गई है वहीं एक युवक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक हलाण-2 की ओर दो युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। मनोज कुमार बाइक चला रहा था। रास्ते मे बाइक अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई और पैरापिट (Parapit) से टकराने के बाद सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें :- #Kangra में बाइक से गिरी महिला, बिलासपुर में Truck ने मारी टक्कर- मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज कुमार निवासी पद्धर मंडी (Mandi) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बलजीत कुमार निवासी पद्धर मंडी गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पुलिस ने 279, 304 और 304 ए आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

