-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा के Budget Session में कब क्या-क्या होगा-जानने को पढ़ें खबर
शिमला। हिमाचल विधानसभा (Himachal vidhan sabha) के बजट सत्र (Budget Session) की तिथि का ऐलान हो गया है। बजट सत्र 26 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित होगा। कैबिनेट (Cabinet) बैठक में राज्यपाल से 26 फरवरी से 20 मार्च, 2021 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र आयोजित करने की संस्तुति करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राज्यपाल बंडारू ने हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के 11वें सत्र का आह्वान 26 फरवरी को हिमाचल विधानसभा शिमला में समवेत होने के लिए किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की तिथि तय, कैबिनेट में मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार (Himachal Vidhan sabha Speaker Vipin Parmar) ने कहा कि 13वीं विधानसभा का बजट सत्र जो 26 फरवरी से 20 मार्च तक हो रहा है। इसमें कुल 17 बैठकें होंगी। सत्र का प्रथम दिन राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारंभ होगा। 1 मार्च को अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) विधानसभा में पेश किया जाएगा और उसे पास किया जाएगा। इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा और उस पर चर्चा शुरू होगी। एक मार्च से चार मार्च तक चार दिन चर्चा के बाद 4 मार्च को इसे पास किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) 6 मार्च को बजट पेश करेंगे। इसके बाद चार दिन 8 मार्च से 12 मार्च तक बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2021-2022 पर चर्चा होगी। 15 मार्च से 18 मार्च तक बजट अनुमान की मांगों पर चार दिन चर्चा एवं मतदान होगा। 18 मार्च को विनियोग पुनस्थापित एवं पारित किया जाएगा। 5 मार्च और 19 मार्च गैर सरकारी सदस्य कार्य होंगे। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे जनहित के मुद्दों पर सदन में चर्चा में भाग लें तथा सदन को संचालित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

