-
Advertisement
बिजनेसमैन हर्ष गोयंका ने पूछा मैथ का ऐसा सवाल, ट्विटर पर सॉल्व करने को लगी दौड़
नई दिल्ली। बिजनेसमैन हर्ष गोयंका (Businessman Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर्ष गोयंका अक्सर मजेदार जोक्स और ब्रेन टीजर शेयर कर फॉलोअर्स का मनोरंजन करते रहते हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर (Twitter) पर एक मैथ का सवाल (Maths problem) शेयर किया है, जिसको सॉल्व करने में लोगों के पसीने छूट गए। उन्होंने कहा यहां कोई भी गणित का साइन लगाएं और सॉल्व करें, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर जीनियस हैं तो सॉल्व करके बताएं।
यह भी पढ़ें: बालकनी में बैठा था प्यासा कबूतर, छोटे बच्चे ने ऐसे बुझाई प्यास, देखिए दिल छूने वाला वीडियो
Maths problem:
2 + 2 + 2 = 6
3 3 3 = 6
4 4 4 = 6
5 5 5 = 6
6 6 6 = 6
7 7 7 = 6
8 8 8 = 6
9 9 9 = 6Use any of mathematical signs wherever you need.
If you do all, you are a genius!— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 8, 2021
उनका यह ट्वीट काफी वायरल (Viral) हो रहा है। हर्ष गोयंका ने गणित के सवाल में कई अंक सामने रखे और सभी का जवाब 6 दिया और कहा, ‘कहीं भी और कोई भी गणित का साइन जोड़ें। उनके पोस्ट डालते ही लोगों ने पेन-पेपर निकाल लिए और इसको सॉल्व करना शुरू कर दिया। कोई कंफ्यूज हो गया तो किसी ने इसको पूरा सॉल्व भी कर लिया। एक शख्स ने झट से गणित के सवाल को सॉल्व कर लिया, जिस पर हर्ष गोयनका ने कमेंट कर लिखा, ‘लगता है आप जीनियस हैं।’
https://twitter.com/GabbbarSingh/status/1380190671047426049
कमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब सारे रिएक्शन्स दिए और इस सवाल को सॉल्व करने की भी कोशिश की। लोगों ने पेपर पर, बोर्ड पर इस सवाल को सॉल्व कर फोटो शेयर की है। हर्ष गोयंका ने बहुत बढ़िया तरीका निकाला युवाओं का ध्यान पढ़ाई की तरफ लगाने का।
https://twitter.com/MrRunecha/status/1380195524486127620
https://twitter.com/VickyAgarwalaVA/status/1380197076772909057
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
