-
Advertisement
Himachal By Election: हिमाचल में छह सीटों पर उपचुनाव, लोकसभा इलेक्शन के साथ
Last Updated on March 16, 2024 by saroj patrwal
Six Seats in Himachal :नई दिल्ली। हिमाचल में छह सीटों पर उपचुनाव (By-elections) लोकसभा इलेक्शन के साथ ही होंगे। इनमें धर्मशाला, लाहुल-स्पीति, सुजानपुर,बडसर,गगरेट व कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लोकसभा के सातवें चरण के चुनाव के साथ होने हैं। इसी के लिए पहली जून को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। इस बात की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) की घोषणा के साथ ही की है।
ये छह सीटें राज्यसभा में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने के बाद अयोग्य करार दिए जाने के बाद खाली हुई है। ये सभी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की लीडरशिप को चैलेंज करने चले थे। इन पर राज्यसभा चुनाव में दल बदल कानून लागू हुआ है। इन छह विधायकों में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो, इंद्रदत्त लखनपाल व चैतन्य शर्मा शामिल हैं। ये सभी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से नाराज होकर क्रॉस वोटिंग कर गए थे। अब इनकी सदस्यता रद्द होने के चलते ये विधानसभा के सदस्य नहीं रहे। इसलिए ही अब इनके क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहा है।
-पंकज कुमार