-
Advertisement
यह है जबरदस्त स्कीम! हर रोज 442 रुपए जमा करवाएं और 60 साल की उम्र में पाएं पांच करोड़ रुपए
नई दिल्ली। मिडिल क्लास (Middle Class) के लिए आज के साथ-साथ कल भी सुरक्षित करना जरूरी है। 60 साल की उम्र के बाद रिटायर होने पर मिडिल क्लास की सैलरी बंद हो जाती है, जिसके बाद उन्हें रोजाना खर्चे उठाने के लिए पैसों की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अपने करियर (Career) के दौरान ही आपको रिटायरमेंट की प्लानिंग कर लेनी चाहिए। इसके लिए आप एनपीएस (NPS) को चुन सकते हैं, जिसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा ही जमा करेंगे तो रिटायरमेंट ( Retirement) पर आपको भारी-भरकम कॉर्पस मिलेगा। इस तरह आपका बुढ़ापा भी सुरक्षित होगा और आपको टैक्स (Tax) में भी फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें:कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन में बड़ा बदलाव,अब मिलेगी इतनी सैलरी
बस 442 रुपए बचाएं रोज, रिटायरमेंट पर मिलेंगे 5 करोड़
अगर आप 5 करोड़ रुपए जुटाने की सोचें तो जमा कर पाना ही मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, अगर आप रोज थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाएं और फिर उसे हर महीने एनपीएस में निवेश कर दें तो आपको रिटायरमेंट पर एक भारी-भरकम रकम मिलेगी। अगर आपकी उम्र 25 साल है तो आप रोजाना महज 442 रुपए बचाकर भी 5 करोड़ रुपए का कॉर्पस जमा कर सकते हैं। यानी बुढ़ापे पर आपके पास ढेर सारे पैसे होंगे।
यह भी पढ़ें:रिटायरमेंट के बाद ईपीएफ से कितना आएगा पैसा, समझिए यहां इसे
यहां समझिए कैल्कुलेशन, कैसे 442 रुपए बन जाएंगे 5 करोड़
अगर आप रोज 442 रुपए बचाते हैं तो आप महीने में करीब 13260 रुपए जमा कर लेंगे। मान लेते हैं कि आपकी उम्र अभी 25 साल है और आपको एनपीएस से करीब 10 फीसदी का औसतन सालाना रिटर्न (Annual Return) मिल जाएगा। ऐसे में आपको 35 साल तक हर महीने 13260 रुपए जमा करने होंगे। 60 साल की उम्र में जब आप रिटायर (Retire) होंगे तब तक आपके पास 5.12 करोड़ रुपयों का कॉर्पस जमा हो चुका होगा।
यह भी पढ़ें:रिटायरमेंट के बाद या बुढ़ापे की सता रही चिंता, सुरक्षित आर्थिक भविष्य के लिए उठाएं ये 5 कदम
पावर ऑफ कंपाउंडिग से मुमकिन होगा ये
एनपीएस में अगर आप हर महीने 13260 रुपए निवेश करते हैं तो 35 साल में कुल 56,70,200 रुपए का निवेश होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आपने पैसे तो सिर्फ करीब 56.70 लाख रुपए जमा किए, तो भी वह 5 करोड़ से अधिक कैसे बन गए। यही होती है पावर ऑफ कंपाउंडिंग (Power of Compounding)। आपको हर साल अपने मूलधन पर तो ब्याज मिलेगा ही, साथ ही उस मूलधन पर मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको पास 56.70 लाख रुपए के कुल जमा पैसों पर 35 सालों में 4.55 करोड़ रुपयों का तो सिर्फ ब्याज (Interest) मिलेगा और आपके पैसे 5.12 करोड़ रुपए बन जाएंगे।
