-
Advertisement
हिमाचल में 14 दिन में तीसरी कैबिनेट बैठक, अब 11 को होगी जयराम कैबिनेट
शिमला। हिमाचल में चुनावी माहौल के बीच बीजेपी सरकार (BJP Govt) हर वर्ग को खुश करना चाह रही है। इसी के चलते सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) लगातार कैबिनेट बैठकें कर रहे हैं। बीते रोज हुई कैबिनेट बैठक के बाद अब एक बार फिर से कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक 11 अक्टूबर को प्रस्तावित है। वहीं सरकार ने इसके लिए विभागों से एजेंडा भी मांगे हैं। बता दें कि पिछले 14 दिन में यह तीसरी कैबिनेट होने जा रही है। माना जा रहा है कि जिन मसलों पर जयराम सरकार अब तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है, उन पर सरकार अपनी आखिरी कैबिनेट में चर्चा करेगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट: पीटीए शिक्षकों को राहत के साथ यहां जाने कैबिनेट के सभी बड़े फैसले
बता दें कि प्रदेश की जयराम सरकार इस बार मिशन रिपीट (Mission Repeat) करने का सपना देख रही है। इसी सपने को साकार करने के लिए बीजेपी सरकार हर वर्ग को खुश करने में लगी है। हर वर्ग की मांगों को सहानुभूति पूर्ण पूरा किया जा रहा है। चाहे वह कर्मचारी वर्ग हो या फिर अन्य। सरकार किसी तरह का कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। इन्हीं मांगों को पूरा करने के उद्धेश्य से जयराम सरकार कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) करेगी। बता दें कि कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार एनएचएम कर्मचारियों (NHM Employees) के लिए पॉलिसी नहीं बना पाई है। एनएचएम कर्मी सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारियों की तर्ज पर पॉलिसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मांग भी अभी पूरी नहीं हो पाई है। इसे 11 को होने वाली कैबिनेट में चर्चा के लिए लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट: सरकारी विभागों में होगी सैंकड़ों पदों पर भर्ती, यहां जाने डिटेल
इसके अलावा जिला परिषद कर्मचारी भी उन्हें पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। इन्हें सरकार ने संशोधित वेतनमान तो दे दिया हैए लेकिन विभाग में समायोजन की मांग अभी पूरा नहीं हो सकी। वहीं 14 अक्टूबर को पीएम मोदी (PM Modi) एक बार फिर हिमाचल आ सकते हैं। उनका चंबा दौरा प्रस्तावित है। पीएमओ (PMO) से अगर इस दौरे को हरी झंडी मिलती है तो कैबिनेट में इस पर भी चर्चा संभव है। बता दें कि इससे पहले जयराम सरकार ने बीते रोज ही कैबिनेट बैठक की है। जिसमें कई स्कूलों और चिकित्सा संस्थानों को अपग्रेड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group