-
Advertisement
सीएम जयराम ने मात्र आठ दिन बाद फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव (VidhanSabha Election) जैसे जैसे पास आ रहे हैं। हिमाचल कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) भी उतनी ही जल्दी जल्दी हो रही है। सीएम जयराम ठाकुर ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में यह कैबिनेट की बैठक 31 अगस्त को शिमला (Shimla) दोपहर बाद तीन बजे होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में जहां पीएम मोदी (PM Modi) के दौरे पर चर्चा की जाएगी। वहीं हिमाचल में पिछले दिनों भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली चल रहे कुछ पदों को भरने को भी मंजूरी प्रदान की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- शिमला और धर्मशाला के बाद अब पूरे हिमाचल में लगेंगे स्मार्ट मीटर, मोबाइल से होंगे रिचार्ज
मात्र आठ दिन बाद आयोजित हो रही दूसरी कैबिनेट बैठक में कई स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र भी अपग्रेड किए जा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत 392 लाभार्थी परिवारों की दो वर्ष की प्रीमियम राशि को वापस करने और 4ए484 लाभार्थी परिवारों के कार्ड की वैधता अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का भी निर्णय लिया था। वहीं कैबिनेट ने प्रदेश के निचले और मध्य क्षेत्रों के किसानों को लाभान्वित करने के लिए निजी भूमि से खैर के पेड़ों के कटान की नीति की समीक्षा करने को स्वीकृति प्रदान की थी। इसके अलावा भी 22 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगी थी।

