-
Advertisement
हिमाचलः सड़क पर पलट गई अनियंत्रित कार, दो लोग पहुंचे अस्पताल
Last Updated on November 16, 2021 by saroj patrwal
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। जनजातीय जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का भावानगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर एक कार ( HP26 A 3371) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस कार में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाकर दोनों घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया है। एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं और दुर्घटना की पुलिस छानबीन कर रही है। जाहिर है कि रविवार को किन्नौर (Kinnaur) जिला में बारात में जा रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त (Car Accident) हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।