-
Advertisement
हिमाचल: बच्चे को स्कूल बस में बैठा कर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, धमकी भी दी
Last Updated on May 13, 2022 by Vishal Rana
जवाली। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में बेटे को स्कूल बस में बैठाने के बाद घर जा रही महिला के साथ रास्ते में एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। मामला उपमंडल जवाली (Jawali) के तहत पड़ते गांव लुधियाड़ से सामने आया है। महिला ने जवाली थाना में छेड़छाड़ (Molestation) का मामला दर्ज करवाया है। वहीं अपनी शिकायत (Complaint) में महिला ने उसे मामला दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़ित महिला और उसके स्वजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने बेटे को स्कूल बस में चढ़ा कर मुकाम लुधियाड़ से अपने घर वापस आ रही थी। रास्ते में एक सुनसान जगह पर एक कार खड़ी थी। उसके बाहर एक व्यक्ति मौजूद था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में चाचा ने आधी रात को दराट से काट डाला भतीजा,आपसी रंजिश का था मामला
कार के बाहर खड़े व्यक्ति ने महिला से उसका मोबाइल नंबर (Mobile Number) मांगा। जब उसने नंबर देने से मना किया तो उसने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने बताया कि जब उसकी नजर गाड़ी में पड़ी तो गाड़ी के अंदर दो अन्य लोग मौजूद थे। गाड़ी में विक्रम चौधरी तथा केतन चौधरी निवासी लुधियाड़ मौजूद थे। वहीं कार का नंबर 54सी 6800 है। महिला ने बताया कि विक्रम चौधरी और केतन चौधरी ने उसे यह बात किसी को बताने और पुलिस में मामला दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस थाना जवाली ने महिला के बयान के आधार पर विक्रम चौधरी, केतन चौधरी, सुमित विसला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page