-
Advertisement
Himachal : सीबीआई ने बीजेपी औद्योगिक प्रकोष्ठ के हिमाचल अध्यक्ष के घर मारा छापा, पढ़ें पूरा मामला
बद्दी (सोलन)। हिमाचल के सोलन जिला में बीजेपी औद्योगिक प्रकोष्ठ के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष (Himachal Pradesh President of BJP Industrial Cell) सुमित शर्मा के घर और कार्यालय में सीबीआई ने छापा (CBI Raid) मारा है। बुधवार को सीबीआई ने घर और कार्यालय की गहन तलाशी ली। सुबह 10 बजे शिमला से पहुंची सीबीआई की टीम देर शाम तक सुमित शर्मा से बद्दी स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ करती रही। बता दें कि बीजेपी नेता और पेशे से अधिवक्ता सुमित शर्मा के खिलाफ दिल्ली सीबीआई में धारा 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज था।
यह भी पढ़ें: Kangra: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर बैंक अधिकारी से 23 लाख की धोखाधड़ी
सूत्रों के मुताबिक सुमित शर्मा पर एक मल्टीनेशनल कंपनी के लिए कंसल्टेंसी के दौरान जालसाजी से औद्योगिक पैकेज के कागजात तैयार करवाने का आरोप लगा था, जिसके बाद सीबीआई (CBI) ने इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया थाए लेकिन वह स्पष्टीकरण देने के लिए दिल्ली नहीं गए। इसके बाद सीबीआई ने शिमला (Shimla) से बीजेपी नेता के खिलाफ सर्च वारंट लेकर उनके नालागढ़ (Nalagarh) स्थित घर और बद्दी (Baddi) स्थित कार्यालय में दबिश दी। बताया जा रहा है कि सुमित शर्मा किसी केस के सिलसिले में शिमला रवाना हो रहे थेए लेकिन सीबीआई ने उन्हें फोन कर घर बुलाया। उधरए सुमित शर्मा ने कहा कि वर्ष 2000 में उन्होंने एक कंपनी के लिए कंसल्टेंसी की थी। इसे लेकर सीबीआई ने उनसे पूछताछ की है। जांच एजेंसी को सभी जरूरी कागजात मुहैया कराए गए हैं।


