-
Advertisement
शिमला में सीबीआई की रेडः CPWD ऑफिस और एडवांस स्ट्डीज तथ्यों को खंगाल रहे अधिकारी
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) में टेनिस कोर्ट (Tennis Court)के निर्माण की जांच शुरू हो गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने सुबह भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (Indian Institute of Higher Studies) में दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम (CBI Team) निजी गाड़ियों में गुपचुप तरीके से शिमला पहुंची। पहले IIAS गई। यहां पर टैनिस कोर्ट से जुड़े दस्तावेजों को चैक किया गया।
कोर्ट को देखने भी टीम गई है, जिसकी जांच की जा रही है। इसके बाद यह टीम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लयूडी) के कनेडी चौक स्थित कार्यालय पहुंची। डीएसपी स्तर के अधिकारी इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम ने यहां पर निर्माण कार्य से जुड़े हर दस्तावेज को खंगाला।
क्या है मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडी की इमारत में सीपीडब्लूडी की ओर से टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया गया था। इस टेनिस कोर्ट के लिए सरकार की ओर से करीब 50 लाख रुपए की राशि जारी हुई, लेकिन मौके पर सिर्फ 10 लाख से 12 लाख रुपए ही इस्तेमाल हुए हैं। इसी गड़बड़झाले की आशंका के बीच सीबीआई ने यह दबिश दी है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो सीबीआई जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। माना जा रहा है कि गड़बड़झाले में शामिल कई अधिकारी इसके रडार पर हैं और जल्द ही नपे जा सकते हैं।बुधवार सुबह से ही लगातार सीपीडब्ल्यूडी के दफ्तर और साथ अन्य स्थानों पर सीबीआई की दबिश की खबरें सामने आ रही थी। अब सीबीआई की दबिश के बाद शिमला के साथ पूरे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो चुका है। हर कोई अपनी-अपनी तरह से इस विषय पर चर्चा करने में लगा हुआ है। हालांकि अब तक इस मामले में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

