-
Advertisement
मंडी के लंबाथाच कॉलेज के के साइन बोर्डों पर दागी 80 गोलियां, दहशत का माहौल
Lambathach College Mandi: मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच के बाहर देर रात को गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहाहै कि यह घटना लगभग एक सप्ताह पूर्व की है मगर कॉलेज में छुट्टियां होने के बावजूद वहां पर कॉलेज प्रशासन का ध्यान लगभग तीन-चार दिन पहले इन बोर्डों पर गया। कालेज प्रशासन ने वहां के स्थानीय लोगों से इस बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए मगर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाए। स्थानीय कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 25 तारीख को हमने जब कॉलेज परिसर के बाहर लगे हुए साइन बोर्ड पर कुछ गोलियों के निशान देखे तो हमने अपने स्तर पर छानबीन करनी चाही मगर हमें कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। हमारे कालेज में रिटायरमेंट थी और नए प्रिंसिपल ने जॉइनिंग करनी इस वजह से हमने 28 फरवरी को पुलिस थाना जंजैहली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।
पुलिस ने की छानबीन
पुलिस ने आकर जब इसकी छानबीन की तो वहां पर बोर्ड पर लगी हुई गोलियों की गहनता से जांच की। गोलियों के छर्रे मिलने से यह साबित हुआ कि यह कोई बड़ी बंदूक से चली हुई गोलियां नहीं है। ये गोलियों के छर्रे एयर गन है जिसके लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। एयर गन से चलाई गई गोलियां कालेज के बोर्डों पर किस मकसद से चलाई गई हैं । इसके पीछे क्या रंजिश क्या कारण होगा यह तो कुछ नहीं कह सकते। मगर इस घटना से लंबा थाच कॉलेज व आसपास दहशत का माहौल जरूर बना हुआ है।
एयर गन से चलाई गई गोलियां
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग चांद किशोर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एयर गन से चलाई गई गोलियां है। आज कल लोगों ने घरों में एयर गन रखी होती है। इसके लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती।मगर किसी तरह से किसी भी सरकारी संपदा नुकसान पहुंचाना यह भी एक जुर्म में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू की छानबीन कर रही है।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
