-
Advertisement
छोटी काशी में होली का जश्न : सेरी मंच में डीजे पर थिरक रहे लोग,हुड़दंगियों पर पुलिस का एक्शन
Mandi Holi: मंडी में आज होली मनाई जा रही है। छोटी काशी के सेरी मंच पर होली का जश्न जारी है। सेरी मंच पर सैकड़ों लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। परंपरा के अनुसार- मंडी में हर साल होली एक दिन पहले होली मनाई जाती है। मगर 3 मार्च को चंद्रहण की वजह से इस बार दो दिन पहले होली मनाई जा रही है। स्थानीय लोगों के साथ टूरिस्ट भी डीजे की धुन पर पर थिरक रहे हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। महिलाओं और पुरुषों के डांस के लिए अलग अलग जगह चिन्हित की गई है। बीच में बैरिकेटिंग कर रखी है। शाम के समय ‘माधोराय की जलेब’ निकलने के साथ ही होली उत्सव का समापन होगा।
हुड़दंगियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
इससे पहले होली मनाने जा रहे हुड़दंगियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। नियमों को दरकिनार कर वाहनों पर निकले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। सेरी मंच, महामृत्युंज चौक, विक्टोरिया पुल के पास, भ्यूली चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। नियमों के विपरीत चल रहे चालकों के चालान काटे गए।
संजीव
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
