-
Advertisement
#Corona_Vaccine का क्या होगा प्रोसीजर, एक दिन में एक केंद्र पर इतने लोगों का होगा टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) कैसे लगाई जाएगी, केंद्र सरकार ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर का ड्राफ्ट (Draft of the Standard Operating Procedure) प्रदेश सरकारों के साथ साझा किया है। इसी से पता चलता है कि एक केंद्र पर एक दिन में लगभग 100 लोगों को वैक्सीन की डोज मिलेगी। वैक्सीनेशन, वेटिंग और ऑब्जर्वेशन के लिए तीन कमरे आरक्षित रहेंगे। हर टीकाकरण केंद्र पर पांच लोग तैनात रहेंगे, साथ ही वैक्सीन की पहली डोज (First Dose of Vaccine) मिलने के बाद किसी भी तरह के विपरीत प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए एक कमरा तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Britain में शुरू होगा #Corona_Vaccine का टीकाकरण, #भारत तक टीका पहुंचने की राह मुश्किल

वैक्सीनेशन रूम (Vaccination Room) में एक बार में एक ही व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति होगी। इससे पहले वेटिंग और निगरानी रूम (Monitoring Rooms) में कई लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यानी केंद्र सरकार ने बडे पैमाने पर देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन शुरू होने के कुछ ही दिनों के भीतर इस कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार सामुदायिक केंद्रों के साथ-साथ टेंट लगाकर भी इस काम को अंजाम देगी। बताया जा रहा है कि वैक्सीन लेने वाले हर व्यक्ति को 30 मिनट तक हर हाल में निगरानी में रखा जाएगा। किसी भी तरह का विपरीत असर होने साथ लगते डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों (Dedicated Covid Hospitals) में भर्ती कराया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिल सकती है।
