-
Advertisement

Sukhu Cabinet में फेरबदलः विक्रमादित्य को PWD के साथ शहरी विकास, धर्माणी को TCP
Changes in Portfolio: शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार (Sukhwinder Singh Sukhu Government)के कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो (Portfolio)में एक बार फिर से बदलाव किया है।
नए पोर्टफोलियो के अनुसार रोहित ठाकुर को शिक्षा के साथ प्रिंटिंग स्टेशनरी, हर्ष वर्धन चौहान को उद्योग के साथ श्रम विभाग, विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग के साथ शहरी विकास, राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व हाउसिंग तथा यादविंदर गोमा को खेल व आयुष के साथ लॉ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से श्रम विभाग वापस लिया है। खेल विभाग वापस लेने से नाराज चल रहे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग दिया है।