-
Advertisement
चेतन बरागटा हुए नतमस्तक, दिल्ली में पकी सीएम जयराम से सियासी खिचड़ी
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इन सबसे पहले सीएम जयराम ने आज सुबह चेतन बरागटा से मुलाकात की। दोनों के बीच आधे घंटे तक हिमाचल सदन में बात हुई। ये मुलाकात नगर निगम शिमला के चुनाव और चेतन बरागटा की पार्टी की वापसी को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। आज जब सीएम शिमला से दिल्ली स्थित हिमाचल सदन पहुंचे तो वहां पर गेट पर चेतन बरागटा उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों के बीच आधा घंटा बात हुई और इसके बाद सीएम जय़राम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- आशा कुमारी ने सीएम पर साधा निशाना, मिशन रिपीट दूर की बात….मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें ‘आप’
जाहिर है कि बीजेपी से निष्कासित चेतन बरागटा नगर निगम चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़े करने की बात पहले ही कह चुके हैं और अगर वे अपने प्रत्याशी खड़े करते हैं तो इसका सीधा नुकसान बीजेपी को होगा। जबकि नगर निगम शिमला के चुनाव सीएम जयराम के लिए काफी अहम है। दूसरा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चेतन बरागटा पार्टी में वापसी चाहते हैं। गाहे- बगाहे वे सोशल मीडिया पर बीजेपी के लिए प्रेम दर्शाते रहते हैं। चार राज्यों में बीजेपी की जीत के लिए भी उन्होंने ट्विटर पर पार्टी के नेतृत्व को बधाई दी थी।]
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपार समर्थन देने के लिए सभी प्रदेशों की देवतुल्य जनता का हार्दिक धन्यवाद एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। pic.twitter.com/npsmHv5mQM
— Chetan Bragta (@chetanbragta) March 10, 2022
सीएम जयराम से सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले। उन्होंने हिमाचल के जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। वित्त मंत्री ने सीएम को हिमाचल के लिए हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से भी मुलाकात की है। केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में हिमाचल को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


