-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: चेतन बरागटा ने कहा सोची समझी साजिश के तहत काटा गया उनका टिकट
शिमला। बीजेपी (BJP) से बागी होकर जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे चेतन बरागटा (Chetan Bragata) ने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका टिकट परिवारवाद के कारण नहीं कटा है, बल्कि सोची समझी साजिश के तहत उनका टिकट काटा गया है। उनका कहना है कि इसकी परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। चेतन ने कहा कि वे जल्द ही सारी बातों का खुलासा जनता के बीच जाकर करेंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण, चार कवरिंग उम्मीदवार सहित 6 नामांकन रद्द
चेतन बरागटा ने कहा कि पिता व जुब्बल कोटखाई विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के 15 दिन के अंदर मुझे बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने फील्ड में उतारा। तीन महीने तक पार्टी का उम्मीदवार बनाकर पूरे जुब्बल नावर कोटखाई में घुमाया गया और बाद में उन्हें हटा दिया गया। बता दें कि चेतन बरागटा के समर्थन में जुब्बल कोटखाई की बीजेपी आ गई है। कई पार्टी कार्यकर्ता खुलकर चेतन बरागटा के समर्थन में आ गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


