-
Advertisement
क्या आप सरकारी कर्मचारी हैं, 31 से पहले कर लें ये काम,फायदे में रहेंगे
क्या आप सरकारी कर्मचारी हैं, अगर ऐसा है तो आपके लिए ये बडे काम की खबर है। अब तक जो भी कर्मचारी कोरोना महामारी की वजह से चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (Children Education Allowance) को क्लेम नहीं कर पाए थे, वो 31 मार्च 2022 से पहले अपना क्लेम कर लें। इसके लिए किसी तरह के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत नहीं होगी। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए भी भत्ता मिलता है, जो कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने 2,250 रुपए होता है। लेकिन पिछले साल से ही कोरोना महामारी की वजह से स्कूल बंद पड़े हैं, जिसके चलते केंद्रीय कर्मचारी इसे क्लेम नहीं कर पाए। इसलिए इसकी लास्ट डेट को आगे बढ़ाया गया था,जोकि कल यानी 31 मार्च तक है।
यह भी पढ़ें- 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, सरकार देगी सात लाख का फायदा
चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस को क्लेम (Claim) करने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को स्कूल का प्रमाणपत्र और क्लेम डॉक्यूमेंट्स लगाने होते हैं। स्कूल की तरफ से मिलने वाले डिक्लेरेशन में लिखा होता है कि बच्चा उनके संस्थान में पढ़ता है, साथ ही जिस एकेडमिक कैलेंडर में पढ़ाई की है उसका भी जिक्र होता है। क्लेम के लिए बच्चे का रिपोर्ट कार्ड, सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और फीस की रसीद भी लगानी होती है। जुलाई में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने एक ऑफिस ऑफ मेमोरेंडम जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि कोरोना के चलते केंद्रीय कर्मियों को चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम करने में दिक्कत आई हैं। क्योंकि ऑनलाइन फीस जमा कराने के बाद भी स्कूल से रिपोर्ट कार्ड नहीं भेजे गए।
केंद्रीय कर्मचारियों को दो बच्चों की पढ़ाई के लिए Children Education Allowance मिलता है, प्रति बच्चा ये भत्ता हर महीने 2250 रुपए है, मतलब दो बच्चों के लिए कर्मचारियों को 4500 रुपए महीना मिलता है. हालांकि, दूसरी संतान जुड़वां हैं तो पहली संतान के साथ जुड़वा बच्चों की पढ़ाई के लिए भी यह भत्ता दिया जाता है, दो एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से एक बच्चे का 4500 रुपए का भुगतान होना है। अगर किसी कर्मचारी ने मार्च 2020 और मार्च 2021 के लिए अभी तक क्लेम नहीं किया है तो इसे क्लेम कर सकता है. ऐसे में उनकी सैलरी में 4500 रूपए जुड़कर आएंगे।

