-
Advertisement
हिमाचल में आज पहली बार स्कूल पहुंचे कक्षा एक व दो के छात्र, गेट पर हुई थर्मल स्कैनिंग
हिमाचल में आज से कोरोना महामारी के बीच पहली और दूसरी कक्षा के छात्र पहली बार स्कूल पहुंचे। इसी के चलते आज स्कूलों में खूब चहल पहल दिखी। इस तरह से आज से पहली से लेकर 12 कक्षा तक के छात्र स्कूल पहुंचे। स्कूलों के गेट पर ही बच्चों की थर्मल स्कैनिंग हुई। स्कूल पहुंचने पर ना तो प्रार्थना सभा हुआ और ना ही कोई कोल गतिविधियां होगी। इसी बीच आनलाइन कक्षाएं भी चल रही है। खास बात यह है कि बच्चों को स्कूल की वर्दी पहनना जरूरी नहीं है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिन स्कूलों में छात्र अधिक हैं, वहां योजना के आधार पर कक्षाएं लगाई जाएंगी।

सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहै। खाना खाने का समय अलग-अलग रहेगा। स्कूल आने और जाने के समय में कक्षावार पांच से 10 मिनट का अंतर होगा। प्रार्थना सभा और खेलकूद सहित सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। सरकारी स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होने के बावजूद हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत शिक्षण सामग्री आनलाइन भेजने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। यदि कोरोना संक्रमण का मामला आता है तो स्कूल 48 घंटे तक बंद रखा जाएगा। शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के लिए राज्य सरकार ने बीते रोज आदेश जारी किए हैं। निजी स्कूलों को कहा गया है कि वो पीटीए व एसएमसी के साथ बैठक कर निर्णय लें कि विद्यार्थियों को बुलाना है या नहीं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
ज्वाली के स्कूलों में चहल पहल
ज्वाली उपमंडल में पहली कक्षा से लेकर सभी कक्षाएं शुरू होने पर सभी सरकारी व निजी स्कूलों में खूब चहल-पहल दिखी वहीं बच्चे भी स्कूल में जाने के लिए काफी उत्साहित दिखे ऐसे ही आज सोमवार को हिम ज्वाला कान्वेंट स्कूल जवाली में कोविड-19 नियमों के तहत पालन करते हुए कक्षाएं शुरु हुईं। यहां पहली कक्षा से लेकर सभी कक्षाओं के 50 फीसदी तक बच्चे पहुंचे। प्रथम कक्षा की नन्ही छात्रा माधवी पंडित ने कहा कि घर में ऑनलाइन पढ़ाई सही ढंग से नहीं होती है स्कूल में पढ़ाई अच्छी होती है । प्रधानाचार्य अमन शर्मा ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर का बहुत ही सराहनीय कदम है जोकि बच्चों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू की गई है । बच्चों को कोविड-19 नियमों के तहत ही पढ़ाई करवाएंगे । अगर किसी बच्चे में बुखार या खांसी या जुकाम के लक्षण आते हैं तो इसकी सूचना उनके माता-पिता को तुरंत दी जाएगी जब तक बच्चा बिल्कुल स्वास्थ्य नहीं होता तब तक स्कूल में प्रवेश नहीं करेगा।


Tags

