-
Advertisement
यह है दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Miyazaki Mango : गर्मी का मौसम है और बाजार में दुकानों पर फलों के राजा आम भी सजे हैं। आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दुनियाभर में आम की कई किस्में पाई जाती हैं, लेकिन भारत में यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां आम की कई किस्में मिलती है, जिन्हें लोग अपनी पसंद के मुताबिक खाते हैं। भारत में मुख्य रूप से अल्फांजो और हापुस सबसे महंगे और रसीले आम की वैरायटी मानी जाती हैं।

दुनिया का सबसे महंगा आम
वैसे तो आम की हर एक किस्म अपने आप में खास होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन-सा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे महंगे आम की कीमत एक फ्लैट खरीदने के बराबर हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कौन-सा है दुनिया का सबसे महंगा आम और इसका दाम क्या है
भारत के मध्यप्रदेश के जबलपुर होती है खेती
दुनिया के इस सबसे महंगे आम की खेती भारत के मध्यप्रदेश के जबलपुर में होती है। इस सबसे महंगे आम का नाम मियाजाकी है। ये नाम जापान के मियाजाकी शहर से लिया गया है। यह आम दुनियाभर में फेमस हो गया। इसे बेहद नियंत्रित परिस्थितियों में उगाया जाता है, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाता है। साथ ही इसे उगाने में की जाने वाली मेहनत ने भी इसे दुनियाभर शोहरत दिलाई है।

एग ऑफ द सन कहा जाता है इसे
इसकी खेती गर्मी के मौसम में की जाती है इसीलिए इस आम को एग ऑफ द सन यानी की सूरज का अंडा भी कहा जाता है। बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी के कोरियावां गांव में अब मायाजाकी आम की खेती होने लगी है। आम की खासियत ओर लोकप्रियता देख बिहार के किसान भी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। मियाजाकी आम गुलाबी और बैंगनी रंग का होता है। इसकी बनावट काफी स्मूद होती है, जिसमें कोई रेशा नहीं होता है, जबकि इसकी खास खुशबू इसके आकर्षण को बढ़ाती है।

क्या है इसकी कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह आम 2.5 लाख से 3 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है। इसकी खेती कड़ी सुरक्षा के बीच की जाती है। इसके लिए खेतों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाते हैं, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाती है। इस आम की कीमत और लोकप्रियता को लेकर इसकी सुरक्षा भी अनिवार्य है। दुनिया का यह सबसे महंगा आम सिर्फ महंगा और रसीला ही नहीं स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक भी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटिन, और फाइबर पाया जाता है. यह आंखों की रोशनी कमजोर होने से रोकता है।
पंकज शर्मा

