-
Advertisement
HPRCA ने घोषित किया गणित शिक्षकों का अंतिम परिणाम, 308 उम्मीदवार रहे सफल
HPRCA: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षा विभाग में गणित के शिक्षकों के 312 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम पोस्ट कोड-26003 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और उसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद जारी किया गया है। इन पदों के लिए प्रदेश भर से कुल 3,339 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,792 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 493 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।14 से 19 मई तक चली दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया के बाद, आयोग ने मेरिट के आधार पर 308 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया है।
योग्य उम्मीदवार न मिलने से चार पद रह गए खाली
सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कुल 312 पदों में से 308 पद भर लिए गए हैं, जबकि 4 पद उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के कारण खाली रह गए हैं। खाली रहे पदों में ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) श्रेणी के 2 पद और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) श्रेणी के 2 पद शामिल हैं।
Looking for More Job Updates? Visit Sarkari Result
वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों के साथ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और प्राप्तांक देख सकते हैं।
यहां देखें सफल उम्मीदवारों की लिस्ट
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

