-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल में भारी बारिश के बीच फटा बादल-जमकर हुआ है नुकसान
चंबा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच जिला (Chamba) चंबा में बादल (Cloudburst) फटा है। बादल फटने की ये घटना विकासखंड मैहला के ग्राम पंचायत कुनेड में सामने आई है। इससे भारी नुकसान हुआ है।बादल फटने से चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग कलसूई के पास बाधित हो गया है। हालांकि,मंगलवार सुबह बादल फटने की इस घटना से किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। इससे लोगों की फसलें जमीन सहित बह गई हैं। कई लोगों के घरों में पानी घुसने से खासा नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें: Una: आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम-सास और पति पर है जिंदा जलाने का आरोप
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग कलसूई के पास बाधित होने से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। उधर,सोमवार रातभर मंडी,कांगड़ा (Kangra) जिला में भी जमकर बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम खराब रहेगा। हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, (Shimla) शिमला,सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में छह और सात मई अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

