-
Advertisement
हिमाचल में बीती रात 8 जगह फटे बादल, सीएम सुक्खू बोले- 500 करोड़ का हुआ नुकसान
CM Sukhu: हमीरपुर। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बीती रात मंडी में आठ जगह पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई है। बारिश से प्रारंभिक आकलन में 500 करोड़ नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। ब्यास नदी भी उफान पर है। नादौन में ब्यास किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ है। कुछ जगहों से नुकसान के अपडेट लगातार रहे हैं, ऐसे में नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।
सीएम ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में सहायक लोक अभियोजक के निर्मित भवन के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश वासियों से अपील की है कि नदी नालों के किनारे ना जाएं। सभी लोग नदी नालों से करीब 500 मीटर की दूरी पर रहे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। पर्यटकों से अपील करते हुए सीएम के कहा कि पर्यटक शहरी क्षेत्रों में रहें और नदी नालों और दुर्गम पहाड़ों से दूर रहें।
दुर्गम क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे क्षेत्रों की और ना जाएं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु रुप से चल रहे हैं और लोग निर्माण विभाग लगातार सड़कों को बहाल कर रहा है।
टीसीपी नियमों में बदलाव किया गया है
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कि बारिश के चलते पावर प्रोजेक्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और यहां पर काम काज ठीक प्रभावित हुआ है। पिछले दो तीन सालों से बादल फटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जोकि चिंताजनक है। इसके पीछे के कारण की समीक्षा की जा रही है। वर्ष 2023 की आपदा के बाद नदी नालों के करीब मकान बनाने के टीसीपी नियमों में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार को भी ऐसी परिस्थिति में तुरंत मदद करनी चाहिए। उन्होंने एनएचएआई और सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट निर्माण में देरी पर चिंता जाहिर की है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
